29 Mar 2024, 10:49:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष बने अजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 2:37PM | Updated Date: Sep 26 2016 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय मुक्केबाजी में पिछले चार साल से चल रही उथल पुथल रविवार को तब समाप्त हो गई, जब भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अपने पदाधिकारी चुने, जिसमें व्यवसायी अजय सिंह ने भारी मतों से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।
 
स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को 49 मत मिले। महाराष्ट्र के जय कोवली को महासचिव चुना गया। उन्हें 48 मत मिले। कोवली को पिछले साल ही राज्य इकाइयों ने इसी पद से हटा दिया था। तब वह बॉक्सिंग इंडिया के महासचिव थे, जिसे राज्य इकाईयों के विरोध के बाद भंग कर दिया गया था। असम के हेमंत कुमार कलिता को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »