28 Mar 2024, 20:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर में इंडिया-न्यूजीलैंड का तीसरा टेस्ट मैच- कल से टिकटों की बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 10:28AM | Updated Date: Sep 26 2016 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरिज का तीसरा मुकाबला 8 अक्टूबर से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके आॅनलाइन टिकटों की बिक्री 27 सितंबर को दोपहर एक बजे से होगी। दर्शक www.ticketgenie.in से टिकट खरीद सकते हैं। 
 
एमपीसीए सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने बताया कि आॅनलाइन टिकटों की बिक्री 29 सितंबर दोपहर तीन बजे तक होगी। शेष टिकटों की बिक्री काउंटर के माध्यम से होगी। दिव्यांग दर्शकों को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उनके सहयोगी को साथ में बैठने के लिए एक टिकट मुफ्त (कॉम्प्लीमेंट्री) मिलेगा। तीन वर्ष के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं होगा, न कुर्सी उपलब्ध कराई जाएगी।
 
टिकट की श्रेणी                 प्रकार
साउथ पवेलियन                केवल आॅनलाइन टिकट
सिर्फ महिला दर्शक        केवल आॅनलाइन  (साउथ पवेलियन और वेस्ट गैलरी)
गैलरी सामान्य                आॅनलाइन व टिकट काउंटर
गैलरी (विद्यार्थी छूट)         केवल टिकट काउंटर
दिव्यांग दर्शक ब्लॉक          केवल टिकट काउंटर
 
बढ़ सकती है टिकट दर
एमपीसीए ने टेस्ट मैच को टैक्स फ्री करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। हालांकि अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है, इसलिए टिकट दरों पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »