25 Apr 2024, 20:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Asia Cup: भारत ने ओमान को 11-0 से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 10:10AM | Updated Date: Sep 26 2016 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारत ने ओमान को 11-0 से करारी शिकस्त देकर अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के नॉक आउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत के तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनाई। इस जीत से भारत ने बांग्लादेश के हाथों मिली हार से उबरकर अपना गोल अंतर बढ़ाया। 
 
कप्तान नीलम संजीव ने 8वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 15वें मिनट में एक और पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। अभिषेक ने इसके 1 मिनट बाद मैदानी गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। भारत ने इसके बाद भी आक्रामक रवैया बनाए रखा और पहले हॉफ में तीन और गोल किए। उसकी तरफ से ये गोल शिवम आनंद (26वें), इबुंगो सिंह कोंजेगबाम (30वें) और दिलप्रीत सिंह (34वें) ने किए। 
 
दिलप्रीत मैन आॅफ द मैच
दिलप्रीत को उनके आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरे हॉफ में भी दो गोल (53वें और 68वें मिनट) कर हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा नीलम संजीव ने 52वें मिनट में तीसरा गोल कर तथा इबुंगो सिंह ने 40वें और 62वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »