17 Apr 2024, 00:51:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई की एजीएम 21 सितंबर को मुंबई में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2016 1:13PM | Updated Date: Aug 23 2016 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने मौजूदा संविधान के अनुरुप 21 सितंबर को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगा और संभावना है कि वह लोढ़ा समिति के सुधारों को लागू करने की स्थिति में पहुंचने से पहले समीक्षा याचिका का इंतजार करेगा। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई की 21 सितंबर को मुंबई में एजीएम होगी।
 
यह मौजूदा संविधान के अनुरूप होगी। हालांकि एजीएम की वैधता लोढ़ा समिति पर निर्भर करेगी, क्योंकि वह उच्चतम न्यायालय के 18 जुलाई को दिए गए फैसले के अनुरूप इसे अमान्य करार दे सकती है। ठाकुर ने कहा कि हम पहले ही समीक्षा याचिका दाखिल कर चुके हैं। हमें तीन सदस्यीय समिति ने जो दस्तावेज दिए थे, उन्हें राज्य संघों तक पहुंचा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »