28 Mar 2024, 23:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु, साक्षी, दीपा कर्मकार और जीतू को खेल रत्‍न, रहाणे को अर्जुन पुरस्‍कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2016 7:29PM | Updated Date: Aug 22 2016 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रियो ओलिंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले चार एथलीटों पीवी सिंधु (बैडमिंटन), दीपा कर्मकार(जिमनास्टिक्‍स), साक्षी मलिक(कुश्‍ती) और जीतू राय(शूटिंग) को सरकार ने 2016 के राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार देने की घोषणा की है।

 
पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्‍वर मेडल हासिल किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। इसी तरह साक्षी मलिक ने 58 किग्रा फ्रीस्‍टाइल कुश्‍ती में कांस्‍य पदक जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
 
दीपा कर्मकार ने जिमनास्टिक की सबसे कठिन प्रॉडुनोवा स्‍पर्द्धा में चौथा स्‍थान हासिल किया। वह चंद अंकों के अंतर से कांस्‍य हासिल करने में चूक गईं लेकिन उन्‍होंने अपने खेल से लोगों का दिल जीता। जीतू राय ने शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
 
अर्जुन पुरस्‍कार
रजत चौहान, ललिता बाबर, सौरभ कोठारी, शिव थापा, अजिंक्‍य रहाणे, सुब्रता पॉल, मिस रानी, रघुनाथ वीआर, गुरप्रीत सिंह, अपूर्वी चंदेला, सौम्‍यजीत घोष, विनेश, अमित कुमार, संदीप सिंह मान और विरेंदर सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
द्रोणाचार्य पुरस्‍कार
बिश्वेश्वर नंदी, प्रदीप कुमार, महावीर, नागापुरी रमेश, सागरमल दयाल, राजकुमार शर्मा को दिया जाएगा द्रोणाचार्य पुरस्‍कार।
 
द्रोणाचार्य पुरस्‍कार
इसके अलावा कोचिंग के लिए दिए जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्‍कार में जिमनास्टिक्‍स में दीपा कर्मकार के कोच बिश्‍वेश्‍वर (बीएस) नंदी को इस पुरस्‍कार से नवाजा जाएगा। क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्‍कार दिया जाएगा। महाबीर सिंह को कुश्‍ती (लाइफटाइम) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्‍कार दिया जाएगा। कुल छह कोच को यह पुरस्‍कार दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »