29 Mar 2024, 19:46:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तमिलनाडु ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 2:03AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही 10वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) के पांचवे दिन सोमवार को तमिलनाडु ने रोमांचक संघर्ष में उत्तर प्रदेश को 1-0 से हरा दिया। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी जीत  के लिए पूरा दमखम दिखाते नजर आये और इसी का नतीजा था कि पूरे मैच के दौरान केवल एक ही गोल तमिलनाडु के खिलाडियों ने दागा और वहीं निर्णायक साबित हुआ। कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) और केंद्रीय सचिवालय(सीएस) के बीच खेले गये मुकाबले में सीएस ने 5-4 से जीत हासिल की। तीसरा मैच पंजाब एंड सिंध बैंक और हॉकी हरियाणा के बीच खेला गया जो 4-4 की बराबरी पर छूटा।
 
दोनों ही टीमों ने धुंआधार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल किये लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर पायी और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। केनरा बैंक और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के बीच खेले गये मैच में केनरा बैंक की टीम ने 5-2 से जीत हासिल की। पांचवा मैच एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (एआईआर) और हॉकी कर्नाटक के बीच खेला गया जिसमें एआईआर ने 5-2 से जीत हासिल की। हॉकी ओडिशा और हॉकी गंगपुर ओडिशा के बीच खेला गया दिन का छठा और अंतिम मैच 1-0 से ओडिशा ने जीता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »