29 Mar 2024, 17:48:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 12:16PM | Updated Date: Jan 25 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकेश राहुल और मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर अपने इस लम्बे दौरे का शानदार आगाज किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉस टेलर (नाबाद 54), कोलिन मुनरो (59) और केन विलियम्सन (51) की बेहतरीन पारियों के कारण 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य को भारत ने 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज किया है। दूसरे नम्बर पर आस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा किया है। भारत ने शुक्रवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को चेज किया और एक ओवर शेष रहते जीत हासिल की। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज है। इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। 

इस मैच में दोनों टीमों के बीच छक्के लगाने की भी एक छोटी प्रतियोगिता हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 10 छक्के लगाए, जिसमें केन विलियमसन ने 4, रोस टेलर ने 3, कोलिन मुनरो ने 2 और मार्टिन गप्टिल ने 1 छक्का लगा। आज के मैच में भारतीय टीम की भी ओर से इस मैच में 10 छक्के लगे, जिसमें लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने 3-3 छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, मनीष पांडे और शिवम दुबे ने 1-1 छक्का जड़ा।   

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया थ और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी। इन सबके अलावा भारत ने 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 199 तथा 2016 में सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत पाई थी, जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसके खिलाफ इससे पहले सिर्फ आस्ट्रेलिया ने 2018 में ऑकलैंड में ही 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »