28 Mar 2024, 19:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली के 3 पहलवानों ने खेलो इंडिया में जीते स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:01AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। दिल्ली के तीन पहलवानों ने विशांत छिल्लर, अमन और मनीष गोस्वामी ने तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों के कुश्ती मुकाबलों में शनिवार को फ्रीस्टाइल के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिए जिससे दिल्ली के 26 स्वर्ण पदक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। कुश्ती अंडर-17 में दिल्ली के विशांत छिल्लर ने 55 किग्रा फ्रीस्टाइल,अमन ने 60 किग्रा फ्रीस्टाइल और मनीष गोस्वामी ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल  में स्वर्ण पदक जीते।
 
विशांत ने हरियाणा के उदित को, अमन ने हिमाचल प्रदेश के दीपक को और मनीष ने हरियाणा के सचिन को हराकर स्वर्ण जीते। असम की शिवांगी सरमा और कर्नाटक की खुशी दिनेश ने तैराकी प्रतियोगिता में तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों में स्वर्णिम हैट्रिक पूरी कर ली जबकि पश्चिम बंगाल के स्वदेश मंडल और कर्नाटक की नीना वेंकटेश ने गोल्डन डबल पूरा किया। कर्नाटक ने तैराकी पूल में आज चार स्वर्ण जीते। तैराकी के अपने प्रदर्शन से कर्नाटक 15 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र , हरियाणा , दिल्ली और उत्तर  प्रदेश पहले चार स्थानों पर बने हुए हैं।
 
महाराष्ट्र के 49 स्वर्ण सहित 179 पदक हो गए हैं जबकि हरियाणा 40 स्वर्ण सहित 125 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 26 स्वर्ण के साथ तीसरे और उत्तर प्रदेश 22 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर है। शिवांगी ने कल 200 और 800 मीटर फ्रीस्टाइल के स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें उन्होंने अंडर-21 वर्ग का 400 मीटर का स्वर्ण पदक जोड़ लिया है। असम के अब 10 स्वर्ण पदक हो गए हैं। कर्नाटक की खुशी ने अंडर 17 वर्ग में 400 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
 
महाराष्ट्र ने अंडर-21 वर्ग में खो-खो के दोनों स्वर्ण पदकों पर अपना कब्जा कर लिया। हरियाणा की किरण ने ट्रैप का स्वर्ण पदक जीता जबकि संजना सूद ने स्कीट का स्वर्ण अपने नाम किया। पंजाब की वंशिका शाही ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन और उत्तर प्रदेश की देवांशी धामा और श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का स्वर्ण जीता। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »