23 Apr 2024, 08:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज, विराट करेंगे साल की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 12:36PM | Updated Date: Jan 14 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया साल की पहली वनडे सीरीज का आगाज आज दोपहर मुंबई में करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलना है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारत जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगा।
 
यहां पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक तीन मैच खेले गए। इनमें भारतीय टीम सिर्फ एक ही जीत सकी। दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली। पिछली बार 2007 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने थीं, तब टीम इंडिया दो विकेट से जीती थी। उससे पहले 1996 और 2003 में हार का सामना करना पड़ा था।
 
इस मैदान पर मौजूदा भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने चार मैच में 83.00 की औसत से 249 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। इस मामले में दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं। उन्होंने तीन मैच में 72 रन बनाए। ओवरऑल बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने यहां सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 11 मैच में 41.36 की औसत से 455 रन बनाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »