29 Mar 2024, 12:19:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये खिलाड़ी बोला - भ्रष्टाचार में डूबी है पूरी टीम, सबके नाम बताऊंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:30PM | Updated Date: Dec 13 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। असगर अफगान दोबारा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। वह तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में टीम की कमान संभालेंगे। देश के क्रिकेट बोर्ड ने इसकी घोषणा की। वह (असगर) फिरकी गेंदबाज राशिद खान की जगह लेंगे। जिन्हें इसी साल 12 जुलाई को टीम का कप्तान बनाया गया था। 
 
इस सबके बीच गुलबदीन नईब ने अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार को सामने लाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान के क्रिकेट में तेजी से भ्रष्टाचार घर करता जा रहा है। इसके साथ ही गुलबदीन ने हर उस खिलाड़ी का नाम उजागर करने की धमकी दी है जो देश के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। गुलबदीन नैब ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि कई खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के दौरान जानबूझ कर खराब प्रदर्शन किया था। नईब ने इस सिलसिले में ट्विटर पर कई सारे ट्वीट किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »