19 Apr 2024, 13:14:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस स्टार बियांका बनीं कनाडा एथलीट ऑफ द ईयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 3:07PM | Updated Date: Dec 10 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। यूएस ओपन चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू पहली टेनिस खिलाड़ी बन गयी हैं जिन्हें कनाडा के प्रतिष्ठित एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। बियांका ने अवार्ड पर खुशी जताते हुये कहा, वाह, मैं इस पुरस्कार को पाकर बहुत खुश हूं। मेरे लिये यह विश्वास करना मुश्किल है कि मैं यह अवार्ड जीतने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी हूं। कनाडा के लोगों के समर्थन के बिना मुझे जो सफलता मिली है वह संभव ही नहीं होती। कनाडा के शीर्ष एथलीटों को हर वर्ष देश के इस सर्वाेच्च पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है और 19 साल की बियांका को वर्ष 2019 में उनके सफल प्रदर्शन के लिये इस बार सम्मानित किया गया है।
 
उन्होंने इस वर्ष परीबा ओपन में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता था और टोरंटो में दूसरी बार रोजर्स कप खिताब जीता था। बियांका कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने एकल ग्रैंड स्लेम जीता है, वह यूएस ओपन में विजेता रही थीं जहां उन्होंने फाइनल में 23 बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को हराया था। बियांका को हमवतन ब्रुक हेंडरसन(गोल्फ), जार्डन बिनिंगटन(आइस हॉकी), आंद्रे डी ग्रासे(धावक)और माइक सोरोका(बास्केटबॉल) के साथ इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »