28 Mar 2024, 23:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बी.सी. रॉय फुटबाल टूर्नामेंट मंडी में, 18 राज्यों की टीमें भाग लेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:29AM | Updated Date: Dec 8 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंडी। डॉ. बी.सी. रॉय फुटबॉल टूर्नामेंट दस दिसम्बर से हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित किया जाएगा जिसमें 18 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया समन्वयक सत्यदेव शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ(एआईएफएफ) के तत्वावधान में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के मैच मंडी के पड्डल तथा सुंदरनगर के एमएलएसएम डिग्री कॉलेज में आयोजित किये जाएंगे। पड्डल  मैदान में ग्रुप-सी और बी के तथा सुंदरनगर डिग्री कॉलेज में ग्रुप-ए और बी के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 18 टीमों को चार भागों में विभाजित  किया गया है।
 
ग्रुप-ए में सिक्कम, गुजरात, तमिलनायडु, त्रिपुरा तथा मेजबान  हिमाचल प्रदेश, ग्रुप-बी में बिहार, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, चंडीगढ़ तथा नागालैंड, ग्रुप-सी में राजस्थान, दमन-दियू, आंध्र  प्रदेश, उत्तराखंड तथा असम, ग्रुप-डी में तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दादर एवं  नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश की टीमें हैं। टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक दिन चार मैच कराए जाएंगे। पहला मुकाबला 10 दिसम्बर को ग्रुप-ए में मेजबान हिमाचल प्रदेश और सिक्कम तथा दूसरा मुकाबला गुजरात और तमिलनायडू के बीच, ग्रुप-सी में राजस्थान और उत्तराखंड तथा दमन-दियू और आंध्र  प्रदेश के बीच खेला जाएगा। शर्मा के अनुसार 10 दिसम्बर को सुंदरनगर डिग्री कॉलेज में टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर मुख्यातिथि होंगे। एआईएफएफ ने गुजरात के मूलराज सिंह घनश्याम सिंह और राजीव चौधरी को मैच कमिश्नर नियुक्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »