20 Apr 2024, 11:50:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शूटिंग खिलाड़ियों ने जीते एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:09AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। 16 से 30 नवम्बर तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग कॉम्पटीशन चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को पाँच पदक दिलाये। पदकों में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता के ट्रेप जूनियर टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, प्रीति रजत और नीरू देवी ने स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। बालिका वर्ग की ट्रेप व्यक्तिगत स्पर्धा में मनीषा कीर ने रजत और प्रीति रजक ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह ट्रेप वुमेन सीनियर के व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रगति दुबे ने कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि ट्रेप सीनियर वुमेन टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, प्रगति दुबे और वर्षा वर्मन ने कांस्य पदक अर्जित किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »