28 Mar 2024, 21:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली का साथ छोड़ इस टीम के साथ जुड़े ट्रेंट बोल्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 3:08PM | Updated Date: Nov 14 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग जारी है। इस लिस्ट में अब दो नाम और जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।
 
ट्रेंट बोल्ट ने 2018 में दिल्ली के लिए 14 मैच खेलकर 18 विकेट हासिल किये थे। इसके बाद 2019 के आईपीएल में वे ख़ास नहीं कर पाए और पांच मैचों में पांच विकेट हासिल कर पाए। स्पिन विभाग का जलवा होने की वजह से दिल्ली की टीम में जगदीशा सुचित को किंग्स इलेवन पंजाब से ट्रेड किया और आर अश्विन को भी साइन करने का निर्णय लिया। बोल्ट के नाम 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट हैं।
 
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बदलाव हुए हैं। शेरफेन रदरफॉर्ड को उन्होंने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया है और मयंक मार्कंडेय को टीम में शामिल कर लिया है। पंजाब के लिए खेलने वाले अंकित राजपूत पिछले सीजन आईपीएल में महज तीन विकेट हासिल कर पाए थे। 2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले अंकित राजपूत ने चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का भी प्रतिनिधित्व किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »