मुंबई। भारत ने रांची में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। इस शानदार जीत के बाद कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्वीरों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों से मिलते हुए नजर आ रहे है। मैच के बाद धोनी को स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम समेत अन्य खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी एक फोटो भी ट्वीट की। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ एक फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, 'सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा। भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।