19 Apr 2024, 03:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दाढ़ी-मूंछ मुंडवा कर चिकने हुए रोहित शर्मा, पत्‍नी संग आए नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 11:16AM | Updated Date: Oct 19 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज ओपनर खिलाड़ी रोहित शर्मा की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इन तस्‍वीरों में रोहित शर्मा दाढ़ी-मूंछ मुंडवा कर काफी खूबसूरत लग रहे हैं। रोहित शर्मा रांची टेस्ट मैच से पहले बदले हुए लुक में नजर आए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह पत्नी रीतिका के साथ करवा चौथा मना रहे थे। इस दौरान रोहित क्लीन शेव में नजर आए, रोहित को लंबे समय बाद क्लीन शेव में देखकर फैंस ने मजेदार बात कही है। रोहित शर्मा ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी ऋतिका के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह क्लीन सेव मे दिख रहे थे। 
 
मालूम हो कि, रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ रांची में हैं। जहां शनिवार से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरे प्यार। मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल होता होगा जब तुम्हें छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है और तुम्हारे पास मैं नहीं होता। 
 
रोहित शर्मा को क्लीन सेव में देखकर एक फैंस ने कहा कि दादागीरी हो रही है अब विराट को भी दाढ़ी कटवानी पड़ेगी। शायद गांगुली के कारण। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर धमाकेदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बतौर ओपनर हिटमैन ने शानदार डेब्यू किया था और मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »