29 Mar 2024, 16:41:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

समर्थ और अक्षदीप के दम पर जीता उत्तर प्रदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 12:37AM | Updated Date: Oct 8 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। कप्तान समर्थ सिंह (62) और अक्षदीप नाथ (नाबाद 75) के शानदार अर्धशतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ए और बी मुकाबले में सोमवार को सात विकेट से हरा दिया। बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बनाये। बड़ौदा की तरफ से विष्णु सोलंकी ने 108 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन तथा युसूफ पठान ने 74 गेंदों  में सात चौकों और दो छक्कों के सहारे 55 रन बनाये। उत्तर प्रदेश की तरफ से अंकित राजपूत ने 43 रन पर तीन विकेट और शिवम मावी ने 56 रन पर दो विकेट लिए।

उत्तर प्रदेश ने 474 ओवर में तीन विकेट पर 213 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान समर्थ ने 79 गेंदों पर 62 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अक्षदीप ने 107 गेंदों पर नाबाद 75 रन में नौ चौके लगाए। प्रियम गर्ग ने 28 और रिंकू सिंह ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की उसके चार मैच धुलने के बाद पहली जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। बड़ौदा की छह मैचों में यह तीसरी हार है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »