29 Mar 2024, 05:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व वेटरन कुश्ती में भारतीय चुनौती संभालेंगे कृपाशंकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 1:07AM | Updated Date: Oct 6 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंदौर के अर्जुन अवॉर्डी पहलवान और प्रसिद्ध फिल्म दंगल के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ ही महिला अभिनेत्रियों को कुश्ती के गुर सिखाने वाले भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच कृपाशंकर बिश्नोई जॉर्जिया के तिब्लिसी शहर में होने वाली विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती संभालेंगे। 6 से 13 अक्टूबर तक होने वाली विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप लिए कृपाशंकर बिश्नोई और रणधीर सिंह सहित 17 सदस्यीय कुश्ती दल को भारतीय कुश्ती संघ ने मंजूरी दे दी है। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश के दो पहलवान एक साथ टीम में शामिल हुए है। कृपाशंकर और अजय वैष्णव टीम में चुने गए है। 

मध्यप्रदेश से दो कोच को भी टीम में स्थान दिया गया है जिसमे इंदौर के अर्पित कुमार विश्नोई और भोपाल एकेडमी के विनय प्रजापति शामिल है। पिछले वर्ष आयोजित विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाले रतलाम के बलवंत भाटी मध्यप्रदेश के पहले पहलवान बन गए थे, जिन्होंने 2018 में मकदूनिया के स्कोप्जे शहर में आयोजित विश्व वेटरन कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से अपनी चुनौती पेश की थी। भारतीय टीम में अपने जमाने के मशहूर पहलवान और अर्जुन पुरस्कार विजेता पंजाब के रणधीर सिंह भी शामिल है। उन्होंने पिछले वर्ष स्कोप्जे में आयोजित विश्व वेटरन कुश्ती चैम्पियनशिप के 88 किलोग्राम फ्रीस्टाइल ‘सी-डिवीजन’ में कांस्य पदक जीता था। 

भारतीय टीम इस प्रकार है- रणबीर सिंह (62 किग्रा ई डिवीजन), रतन कुमार (62 बी डिवीजन), जगबीर सिंह (70 बी डिवीजन), सागर सिंह पठानिया (70 सी डिवीजन), कृपाशंकर बिश्नोई (70 बी डिवीजन), सुरेंद्र कुमार (78  ए डिवीजन), आशु विशाल (78 बी डिवीजन), संजीव कुमार (75 सी डिवीजन), देवानंद (78 सी डिवीजन), गगनदीप (78 बी डिवीजन), मोहिंदर सिंह (78 ए डिवीजन), अजय वैष्णव (78 डी डिवीजन), जगदीश कुमार (88 बी डिवीजन), संजय कुमार (88 बी डिवीजन), सुभाष चंद्र (100 बी डिवीजन) रणधीर सिंह (100 सी डिवीजन), धीरज कुमार (100 बी डिवीजन)  टीम के मैनेजर चंद्र मोहन शर्मा, कोच- अर्पित कुमार बिश्नोई और विनय कुमार प्रजापति तथा रेफरी-रविंद्र कुमार और करण शर्मा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »