19 Apr 2024, 03:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिवपाल सिंह भाला फेंक के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 1:01AM | Updated Date: Oct 6 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। भारत के शिवपाल सिंह ने शनिवार को 78.97 मीटर की थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। शिवपाल का इस स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है। उन्होंने इस स्पर्धा में अपने पहले प्रयास में 75.91 मीटर और दूसरे प्रयास में 78.97 मीटर तक भाला फेंका। उनका तीसरा प्रयास फाउल रहा। वह 78.97 मीटर की थ्रो के साथ 10वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। हालांकि क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले जर्मनी के जोहानस वेटर की पहली ही थ्रो 89.35 मीटर रही जिसके बाद उन्होंने अगले दो प्रयास नहीं किये। स्पर्धा में सात एथलीटों की थ्रो 80 मीटर से ऊपर रही। स्पर्धा में क्वालिफिकेशन मापदंड 84 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रखा गया था। भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल रविवार को होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »