29 Mar 2024, 13:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रुचिता ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल टी 6 राष्ट्रीय ट्रायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 8:49PM | Updated Date: Sep 16 2019 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेलवे की रुचिता राजेंद्र विनेरकर ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार को महिलाओं का 10 मीटर एयर पिस्टल टी 6 राष्ट्रीय ट्रायल जीत लिया। रुचिता ने तमिलनाडु की श्री निवेता को फाइनल में 237.6-236.8 से हराया। हरियाणा की शिखा नरवाल को 216.8 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान मिला। रुचिता ने 60 शॉट के क्वालीफाइंग राउंड में आठवां और अंतिम स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि श्री निवेता शीर्ष पर रही थीं। रुचिता ने क्वालीफाइंग राउंड में 570 और श्री निवेता ने 582 का स्कोर किया था। लेकिन फाइनल में रुचिता ने अपने सधे निशानों से सबको पीछे छोड़ दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »