29 Mar 2024, 12:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो के चार गोल, पुर्तगाल ने लिथुआनिया को 5-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 2:46PM | Updated Date: Sep 11 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विलनियस। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जबरदस्त चार गोल की बदौलत यूरो 2016 चैंपियन पुर्तगाल ने लिथुआनिया को यूरो 2020 क्वालिफाइंग ग्रुप बी मुकाबले में 5-1 से पराजित कर दिया। रोनाल्डो ने मैच के सातवें मिनट में अपना पहला गोल पेनल्टी पर किया, हालांकि वाइटॉटस एंड्रियूस्केविसियस ने 28वें मिनट में मेजबान टीम के लिये बराबरी का गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबरी पर पहुंचा दिया। पुर्तगाल ने मैच के दूसरे हाफ में अपना खेल और बेहतर किया और 34 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच में फिर तीन और गोल दाग दिये। दो गोल में उन्हें बर्नाडो सिल्वा ने भी मदद की। मिडफील्डर विलियम कार्वाल्हो ने करीब से स्टॉपेज टाइम में पुर्तगाल का पांचवां गोल दागा। यह पुर्तगाल की क्वालिफाइंग मुकाबलों में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले शनिवार को उसने सर्बिया को 4-2 से हराया था। इस जीत के बाद वह ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गयी है। उससे आगे शीर्ष पर यूक्रेन है जिसके पांच अंक अधिक हैं और एक मैच भी शेष है। पुर्तगाल अब अपना अगला मैच 11 अक्टूबर को लग्जम्बर्ग में घरेलू मैदान पर खेलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »