16 Apr 2024, 23:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्‍यास पर इस खिलाड़ी ने दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 3:26PM | Updated Date: Aug 19 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में सेना के साथ रहकर दिल्‍ली लौटे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर मनोज तिवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने निरंतरता नहीं दिखाई और 38 साल के इस खिलाड़ी के लिए चयनकर्ता को कड़ा फैसला लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा धोनी ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने टीम के लिए उम्दा योगदान दिया। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि अब समय आ गया है जब धोनी को किनारे लें। उन्होंने काफी खेल लिया है। 
 
भले कोहली ने कहा कि टीम को धोनी की जरूरत है लेकिन मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं को कड़ा फैसला लेने की जरूरत है । अभी हौसला दिखाने का समय है यह कदम उठाना जरूरी है। मनोज तिवारी का मानना है कि जो भी खिलाड़ी प्रदर्शन करने में सक्षम ना हो, उसे इंटरनेशनल टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए। 
 
उन्होंने इस बात पर संदेह भी जताया कि शायद चयनकर्ता धोनी को पूर्व में किए प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौके दे रहे हैं। तिवारी ने ये भी जताया है कि जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बढ़िया कर रहा है उसे भी मौका मिलना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि जो भी प्रदर्शन कर रहा है उसे टीम में होना चाहिए। जो नहीं कर रहा ,उसे बाहर होना चाहिए , मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता धोनी को पहले के प्रदर्शन के आधार पर चुन रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »