28 Mar 2024, 19:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : सिंधू का 2019 में अपने पहले खिताब का सपना टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:48PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। पांचवीं सीड भारत की पीवी सिंधू का 2019 में अपने पहले खिताब का सपना इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को चौथी सीड जापान की अकाने यामागुची के हाथों 15-21, 16-21 की हार के साथ टूट गया। सिंधू का इस साल का यह पहला फाइनल था। उन्होंने पिछले साल के आखिर में वर्ल्ड टूर फाइनल में खिताब जीता था।
 
उसके लगभग आठ महीने बाद जाकर उनका यह पहला फाइनल था लेकिन वह आखिरी बाधा नहीं पार कर सकीं।। सिंधू का विश्व रैकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ 10-4 का बेहतरीन रिकार्ड था। सिंधू ने यामागुची से अपने पिछले चार मुकाबले लगातार जीते थे। उन्होंने आखिरी बार यामागुची को वर्ल्ड टूर फाइनल्स में हराया था। लेकिन यहां खिताबी मुकाबले में उन्होंने 51 मिनट में घुटने तक दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »