19 Apr 2024, 09:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू और किदाम्बी इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 5:21PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत की स्टार खिलाड़ी और पांचवीं वरीय पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को महिला एवं पुरूष वर्ग के एकल मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-1000 बैडंमिटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला एकल के पहले दौर में सिंधू के लिये हालांकि गैर वरीय आया ओहोरी के खिलाफ जीत आसान नहीं रही और उन्होंने एक घंटे तक चले तीन गेमों में जाकर 11-21, 21-15, 21-15 से जीत सुनिश्चित की।

विश्व में पांचवे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने इसी के साथ 21वीं रेंकिंग की ओहोरी के खिलाफ अपना करियर रिकार्ड 7-0 पहुंचा दिया है। इस वर्ष मलेशिया ओपन के बाद यह सिंधू की लगातार दूसरी जीत भी है। भारतीय महिला खिलाड़ी अब दूसरे दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिशेफल्ड से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उनका 2-0 का करियर रिकार्ड है। वहीं पुरूष एकल में विश्व के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने जापान के केंता निशिमोतो के खिलाफ 38 मिनट में लगातार गेमों में 21-14, 21-13 से आसान जीत दर्ज की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »