29 Mar 2024, 19:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री ने केन विलियमसन के लिए लिखा ये इमोशनल ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:51PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में मिली टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच रवि शास्त्री भारतीय फैंस के निशाने पर है।  दरअसल, सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में धोनी को नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए भेजने वाला फैसला किसी को रास नहीं आया। इस फैसले के कारण रवि शास्त्री को पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के भी गुस्से का सामना करना पड़ा है।
 
रवि शास्त्री ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हारने के बाद कप्तान केन विलियमसन के लिए इमोशनल ट्वीट किया था। लेकिन भारतीय फैंस को यह रास नहीं आया और उन्होंने शास्त्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। रवि शास्त्री ने विलियमसन के लिए ट्वीट किया, 'विश्व कप के फाइनल के बाद पिछले 48 घंटे में आपकी शांति काबिल-ए-तारीफ है। हमें मालूम है कि आपका एक हाथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर था। आप सिर्फ केन नहीं हैं, आप केन हैं और योग्य हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »