29 Mar 2024, 16:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोनाली बेंद्रे के साथ अफेयर की खबरों पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 2:27PM | Updated Date: Jun 19 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ अफेयर की खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि सोनाली के साथ अफेयर को लेकर जो कुछ भी कहा जा रहा है वो पूरी तरह बकवास है।  शोएब के मुताबिक वो कभी सोनाली से नहीं मिले। शोएब ने ये बातें अपने यू ट्यूब चैनल पर कही हैं। 
 
दरअसल आज से करीब 10-15 साल पहले कहा जाता था कि शोएब अख्तर फिल्म एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के दीवाने थे और वो उनका किडनैप करना चाहते थे। दावा किया गया कि वो सोनाली बेंद्रे को इस कदर वो पसंद करने लगे थे कि उन्‍हें किडनैप करने के लिए भी तैयार थे। शोएब ने इन दावों को झूठा करार दिया है। 
 
शोएब ने कहा, मैं आज तक सोनाली से मिला ही नहीं. वो काफी खूबसूरत हैं लेकिन मैं उनका फैन कभी नहीं रहा। मैंने उनकी सिर्फ एक दो फिल्में देखी है। लेकिन जब उन्होंने कैंसर को मात दी मैं उनकी हिम्मत को देख कर उनका फैन हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »