29 Mar 2024, 05:41:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने बनाया पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 12:24AM | Updated Date: Jun 17 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने रोहित शर्मा के शानदार शतक और कप्तान विराट कोहली के 77 रन की पारी के दम पर 336 रन बनाए। विश्व कप में किसी भी टीम की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित और केएल राहुल ने शानदार 136 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई और बड़े स्कोर की नींव तैयार की। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान कोहली ने भी बेहतरीन अर्धशतक जमाते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया।

रोहित 140 रन की पारी खेलकर आउट हुए जबकि विराट ने 65 गेंद पर 77 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 336 रन का स्कोर खड़ा किया यह किसी भी टीम अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इंग्लैंड के 334 रन के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए पाक के खिलाफ यह स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने इसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में यह स्कोर बनाया था। विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर आईसीसी विश्व कप में किसी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज है। अफगानिस्तान के खिलाफ 2015 में खेले गए विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 417 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस लिस्ट में भारत दूसरे स्थान पर है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बरमुडा के खिलाफ 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »