29 Mar 2024, 19:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सैफ महिला चैंपियनशिप : भारत और नेपाल में होगा खिताबी मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:25PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिराटनगर। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए बांग्‍लादेश को बुधवार को 4-0 से रौंद कर सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार पांचवीं बार प्रवेश कर लिया। चार बार की चैंपियन भारतीय टीम का फाइनल में मेजबान नेपाल से शुक्रवार को मुकाबला होगा।भारतीय टीम अब तक तीन मैचों में 15 गोल दाग चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबले में डालिमा छिब्बर ने 18वें मिनट में संजू के कार्नर पर भारत को बढ़त दिलाई जिसके बाद इंदुमती ने 23वें और 37वें मिनट में दो गोल दागकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मनीषा ने इंजरी समय में भारत का चौथा गोल किया। मनीषा का टूर्नामेंट में यह पहला गोल था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »