19 Apr 2024, 11:32:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न मामले में मोहम्मद शमी के खिलाफ FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:54PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से मुसीबतों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। शमी उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान कल पांचवां वनडे खेला था। शमी के 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने की उम्मीद है। 
 
भारतीय तेज गेंदबाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप लगाए गए हैं। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल मार्च में घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अवैध संबंध रखने जैसे कई संगीन आरोप लगाये थे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने जांच के बाद फिक्सिंग के आरोपों से शमी को क्लीन चिट दे दी थी।
 
शमी के दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद से ही उनका और उनकी पत्नी हसीन का घरेलू विवाद सार्वजनिक हुआ था। हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगातार कई फोटो पोस्ट करते हुए उन पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »