18 Apr 2024, 23:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

माइकल क्लार्क बोले - धोनी को हल्के में लेने की गलती न करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 6:42PM | Updated Date: Mar 14 2019 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने महेंद्र सिंह धोनी के आलोचकों से कहा है कि वह धोनी को हल्के में लेने की गलती न करें। क्लार्क का यह बयान भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-3 से मिली हार के बाद आया है। इस सीरीज में आखिर के दो मैचों में धोनी नहीं खेले थे। उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया था लेकिन वह संघर्ष करते दिखे।
 
क्लार्क ने सोशल मीडिया पर धोनी की अहमियत को बताते हुए कहा, कभी भी धोनी की महत्ता को हल्के में नहीं लें, उनका अनुभव मध्यक्रम में काफी अहम है। अपनी विकेटकीपिंग शैली के अलावा धोनी विकेट के पीछे से गेंदबाजों को निर्देश भी देते रहते हैं।  चाइनामैन कुलदीप यादव एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें आखिरी दो मैचों में धोनी की कमी खली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »