24 Apr 2024, 15:00:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब धोनी ने तिरंगे को बचाने के लिए दिखाई कमाल की फुर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 1:51PM | Updated Date: Feb 11 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कूल खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान के बीच देश के तिरंगे झंडे का सम्मान करते हुए उसकी शोभा और बढ़ा दी। जिसे देखकर दर्शक भी खुशी से झूम उठे।   
 
दरअसल धोनी का एक प्रशंसक तिरंगा लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को तोड़ते हुए मैदान में आ गया। वह दौड़कर धोनी के पास आया और उनके पैर छूने लगा। इस दौरान उसने हाथ में जो तिरंगा पकड़ा हुआ था वह जमीन को छू गया। जिसके बाद धोनी ने फुर्ती से झंडे को उठाया और उसे अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद वह फैन दौड़कर मैदान से बाहर चला गया। धोनी हाथ में झंडा लिए साइड पर हो गए। जिसे देखकर दर्शक भी खुशी से झूम उठे।
 
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में भारत का रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। भारत ने कड़ी टक्‍कर दी लेकिन वह चार रन से मैच हार गया और इस तरह से सीरीज भी 2-1 से न्‍यूजीलैंड के नाम हो गई। धोनी चार गेंद में महज दो रन बनाकर आउट हो गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »