20 Apr 2024, 03:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन को गुस्सा करते देखा, पर धोनी को नहीं : रवि शास्त्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 11:20AM | Updated Date: Jan 20 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है। शास्त्री ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को कभी नहीं। कोच शास्त्री के मुताबिक ऐसा खिलाड़ी 40 साल में एक बार आता है और उसकी जगह लेना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। शास्त्री ने डेली टेलीग्राफ से कहा, वह लीजैंड हैं। वो हमारे महान क्रिकेटरों में से एक हैं। मैंने किसी इंसान को कभी इतना शांत नहीं देखा। मैंने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है सात लेकिन उन्हें नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »