29 Mar 2024, 18:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद बोले रवि शास्त्री - नेट प्रेक्टिस को मारिए गोली, लड़कों को आराम चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 11:09AM | Updated Date: Dec 11 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। भारत की आॅस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट मैच में 31 रन की यादगार जीत के बाद खिलाड़ियों को अधिक विश्राम देने पर जोर देते हुए भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सोमवार को कहा, नेट अभ्यास को गोली मारिए, मेरे लड़कों को आराम की जरूरत है। शास्त्री ने कहा, हम इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से हार गए थे, दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट 60-70 रन से हार गए थे, इसलिए यह बहुत अच्छा एहसास है कि लड़कों ने यहां पहले मैच में ही जीत दर्ज की।
 
जब आप अच्छी शुरुआत करते हो तो भरोसा बढ़ जाता है। शास्त्री ने कहा, उन्हें आराम करना है, नेट्स को गोली मारिए। आप बस वहां आओ, अपनी उपस्थिति दर्ज कराओ और फिर होटल लौट जाओ। हम जानते हैं कि पर्थ की पिच तेज है, वहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »