16 Apr 2024, 15:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी मलिक ने इस अनोखे अंदाज में बताई अपनी शादी की तारिख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:53AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लाने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने एक अनोखे अंदाज में अपनी शादी का ऐलान किया है। रेसलर साक्षी मलिक ने अपने पहलवान मंगेतर सत्यव्रत कादियान से शादी की तारीख का ऐलान फेसबुक के जरिए किया। साक्षी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने मंगेतर सत्यव्रत के साथ एक फोटो शेयर की है।
 
इस फोटो में उन्होंने अंग्रेजी भाषा में 'सेव द डेट 02.04.2017' लिखकर अपनी शादी की तारीख बताई है। बता दें कि 16 अक्टूबर 2016 को पहलवान साक्षी मलिक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से सगाई की थी। 
 
शादी को यादगार बनाने के लिए साक्षी मलिक खुद ओर परिवार के सदस्य कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसका अंदाजा साक्षी की तैयार हो रही ड्रेस से लगाया जा सकता है। मैरिज की ड्रेस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यासांची दिल्ली में तैयार कर रहे हैं। पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत तथा साक्षी के गुरु हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »