20 Apr 2024, 12:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की विस्फोटक पारी- ठोंका शतक, टीम को दिलाई जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 10:20AM | Updated Date: Feb 27 2017 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय टीम की कप्तानी को छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे और वे विजय हजारे ट्रॉफी में गगनचुंबी छक्के लगाते नजर आए। उन्होंने शतकीय पारी खेली और उनके इस प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 78 रनों से पराजित किया।
 
झारखंड का स्कोर एक समय 6/57 रन था, लेकिन धोनी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 38.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई। धोनी ने 107 गेंदों मे 129 रन बनाए, जिसमे 6 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। धोनी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 17 वा शतक लगाया, लेकिन झारखंड टीम के लिए यह उनका पहला शतक है। शाहबाज नदीम ने 90 गेंदों पर 4 चौके लगाते हुए 53 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »