29 Mar 2024, 11:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आखिरी मैच में टीम आत्मविश्वास से उतरेगी: गुप्तिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 12:18PM | Updated Date: Oct 27 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल ने कहा है कि पांचवे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम अब पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी और सीरीज कब्जाने के लिए जोर लगाएगी।
                         
चौथे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के जीत के हीरो रहे गुप्तिल ने यहां संवाददाता सम्मलेन में कहा कि रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर टीम को आज जीत मिली और इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यहां का विकेट धीमा था और गेंदबाजी के लिए भी यह कठिन विकेट था।
                        
गुप्तिल ने कहा, इस जीत के बाद पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत और न्यूजीलैंड की टीम 2-2 की बराबरी पर आ गयी है और अब अंतिम मैच में श्रृंखला का फैसला होगा।                         

उल्लेखनीय है कि गुप्तिल ने भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतररारष्ट्रीय मैच में 12 चौकों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके उन्हें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »