19 Mar 2024, 11:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वाडा ने रूस को लैब डाटा में गड़बड़ी पर पूछे सवाल पर स्पष्टीकरण मांगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 5:05PM | Updated Date: Sep 23 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस से मॉस्को स्थित डोपिंग रोधी एजेंसी लैब इनाल्डो के कम्पयूटरों द्वारा इकठ्ठा किये गये आंकड़ों में कथित अनियमितताओं को लेकर तीन सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। पिछले कई वर्षों से राज्य प्रायोजित डोपिंग के आरोपों का सामना कर रहे रूस को रियो ओलंपिक के बाद 2020 टोक्यो ओलंपिक से भी बाहर किये जाने की खबरें आ रही हैं। वाडा ने आशंका जताई है कि जो आंकड़े लैब ने जमा कराये हैं उनमें छेड़छाड़ हो सकती है। इस विषय में जल्द ही रिपोर्ट कार्यकारी समिति को भेजी जाएगी। वाडा की कार्यकारी समिति ने दोबारा से रूस को डोपिंग रोधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिये हैं। वर्ष 2015 में उसे निंलबित कर दिया गया था। वाडा समिति ने जनवरी में कहा था कि उसे मॉस्को की पूर्व लैब से आंकड़ों का पहला बैच मिला है लेकिन हमें उसमें से 298 एथलीटों के सैम्पलों पर संदेह है। इस बीच रूसी अधिकारियों ने माना है कि डोपिंग के कुछ व्यक्तिगत मामले हो सकते हैं लेकिन उसने फिर से राज्य प्रायोजित डोंिपग से इंकार किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »