29 Mar 2024, 20:36:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईरान ने जीता वॉलीबाल खिताब, पाकिस्तान से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 4:45PM | Updated Date: Sep 22 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार सेटों में 25-14, 25-17, 25-21 से हराकर पुरुष एशिया वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया जबकि सातवें-आठवें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-2 से हरा दिया। ईरान ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले शनिवार को जापान ने दक्षिण कोरिया को 25-23,25-17, 23-25, 25-22 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ताइपे ने चीन को पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में 25-16, 23-25, 25-20, 25-16 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया जबकि पाकिस्तान ने भारत को सातवें-आठवें स्थान के प्लेऑफ में कड़े संघर्ष में 25-23, 25-21, 20-25, 19-25, 15-9 से हराकर सातवां स्थान हासिल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »