29 Mar 2024, 05:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमित और मनीष सेमीफाइनल में, दो पदक पक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:24AM | Updated Date: Sep 19 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता अमित पंघल (52) और  राष्ट्रमंडल खेलों के रजत विजेता मनीष कौशिक (63) ने रुस के एकाटेरिनबर्ग में चल रही आईबा विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और देश के लिए दो पदक पक्के कर दिए। लगातार दूसरे वर्ष विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में खेल रहे दूसरी सीड अमित ने फिलीपींस के कार्लो पलाम को 4-1 से पस्त कर दिया। अमित ने पलाम को पिछले वर्ष एशियाई खेलों में भी हराया था।
 
अमित का सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के साकेन बिबोसीनोव से मुकाबला होगा। पूर्व इंडिया ओपन चैंपियन कौशिक ने ब्राजील के वन्डरसन डी ओलीविएरा को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला पदक पक्का कर लिया। कौशिक का सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन क्यूबा के एंडी क्रूज़ से मुकाबला होगा। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे रोहतक के संजीत  (91) को सातवीं सीड इक्वाडोर के जूलियो सीजर टोरेस कैस्टिलो से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। यह पहली बार है जब एक विश्व चैंपियनशिप में पोडियम पर भारत के एक से ज्यादा मुक्केबाज होंगे। पिछली चैंपियनशिप में गौरव बिधूड़ी ने कांस्य पदक जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »