28 Mar 2024, 15:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत की पटरी पर लौटा हरियाणा, मुंबा को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 2:11AM | Updated Date: Aug 20 2019 2:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले मैच में मिली हार के झटके से उबरते हुए यू मुंबा को सोमवार को 30-27 से हराकर प्रो कबड्डी लीग में नौ मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली। हरियाणा की टीम नौ मैचों में 26 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गयी है। मुंबा को नौ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 12 टीमों की तालिका में 24 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। हरियाणा के लिए उसके स्टार रेडर विकास कंडोला एक बार फिर स्टार साबित हुए। विकास ने 21 रेड में नौ अंक जुटाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रवि कुमार, सुनील, चांद सिंह और सेल्वामणि के ने तीन-तीन अंक जुटाए। हरियाणा ने रेड से 16 और डिफेंस से नौ अंक बटोरे।
 
मुंबई की तरफ से संदीप नरवाल ने पांच, फजल अत्राचली ने चार, अर्जुन देशवाग ने तीन और अतुल एमएस ने तीन अंक बटोरे। मुंबई ने रेड से 14 और डिफेंस से 10 अंक जुटाए। हरियाणा ने एक मिनट शेष रहते 30-26 की बढ़त बनाकर अपनी जीत पक्की कर ली थी। अंत में स्कोर 30-27 रहा और हरियाणा ने लीग में वापसी कर ली। उसे पिछले मैच में तेलुगू टाइटंस के हाथों 29-40 से हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच रविवार रात को खेले गए मुकाबले में तमिल तलाइवास और पुणेरी पलटन का मुकाबला 31-31 से बराबर छूटा। तमिल टीम 23 अंकों के साथ सातवें और पुणेरी 14 अंकों के साथ 12वें स्थान पर थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »