मुंबई। टीम इंडिया की अंडर-19 टीम के कैप्टन रह चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 18 जुलाई को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गए ईशान के साथ इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मॉडल अदिति क्रिकेटर ईशान के गले में हाथ डाले हुए दिख रही हैं।
वहीं ईशान उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स ईशान व अदित के रिलेशनशिप को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं। पेशे मॉडल अदिति हंडिया 2018 में मिस सुपर नेशनल इंडिया अवॉर्ड जीत चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनल की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे युवा खिलाड़ियों में शामिल ईशान किशन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को घोषित होने वाली इंडिया टीम में स्थान मिलने की आसार जताई जा रही है।हालांकि, ऋषभ पंत अभी चयनकर्ताओं के पसंदीदा क्रिकेटर बने हुए हैं।
पटना के रहने वाले ईशान किशन झारखंड के लिए रणजी मैच खेल चुके हैं।2016 अंडर-19 में वह टीम इंडिया के कैप्टन रह चुके हैं।
इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। आईपीएल नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु व मुंबई इंडियंस के बीच किशन को लेकर जोरदार बोली लगी थी।उनकीआयुको देखते हुए टीम इंडिया में आने की उनकी संभावनाएं बहुत ज्यादा प्रबल हैं।