28 Mar 2024, 20:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास की खबरों के बीच जिम में पसीना बहा रहे हैं धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 11:33AM | Updated Date: Jul 20 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने रांची आते ही जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया। उधर, उनके संन्यास की अटकलें लग रही हैं। इन सब से निश्चिंत एमएस धोनी शुक्रवार की रात झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के धुर्वा स्थित स्टेडियम पहुंचे और हमेशा की तरह पूरी गंभीरता से जिम में पसीना बहाया। 
 
स्टेडियम से 14 किलोमीटर दूर सिमलिया स्थित अपने नए घर से धौनी रात के आठ बजे के करीब स्टेडियम आए। वहां से 10 बजे से थोड़ा पहले वापस लौटे। इस दौरान धौनी ने जिम में जमकर कसरत की और फिटनेस का अभ्यास किया। धोनी गुरुवार की रात ही डेढ़ महीने लंबे इंग्लैंड दौरे से रांची पहुंचे थे। भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी जहां दो हफ्ते की छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं 38 साल के हो चुके धोनी पूरी शिद्दत से अपनी फिटनेस बरकरार रखने में जुट गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी आगे के बारे में किस प्रकार सोच रहे होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »