19 Mar 2024, 09:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऐश्वर्या प्रताप ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 20 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 18 वर्षीय ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप राइफल / पिस्टल / शॉटगन चैंपियनशिप के सातवें और अंतिम दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने पदक तालिका में 10 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि चीन आठ स्वर्ण सहित 24 पदक जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने इस तरह इस साल आठ आईएसएसएफ टूर्नामेंटों में से चार में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के तोमर ने क्वालिफिकेशन में 120 में से 117 अंक जुटाकर चौथा स्थान हासिल किया और आठ निशानेबाजों के फाइनल में पहुंचे। उन्होंने फाइनल में 459.3 का जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। ईशा सिंह और गौरव राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »