19 Mar 2024, 13:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आर्मी गेम्स में होगी टैंको की रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 9:15PM | Updated Date: Jul 16 2019 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दुनिया में फार्मूला वन, कार्टिंग, कारों, बाइक, ट्रक, साइकिल, नावों की रेस आम है लेकिन रूस में 3 से 17 अगस्त तक आयोजित होने जा रहे पांचवें अंतरराष्ट्रीय आर्मी खेलों में टैंक रेस का आयोजन भी किया जाएगा। इन आर्मी खेलों में लगभग 6000 सैन्यकर्मी 32 सैन्य मुकाबलों में हिस्सा लेंगे जिसमें टैंक रेस, स्राइपर निशानेबाजी स्पर्धा, फ्लाइट क्रू स्पर्धा और लड़ाकू जहाजों के क्रू की स्पर्धाएं शामिल है।

इन खेलों की प्रतियोगिताएं 10 देशों आर्मेनिया, अजरबेजान, बेलारूस, चीन, भारत, ईरान, कजाखिस्तान, मंगोलिया, रूस और उज्बेकिस्तान में आयोजित होंगी। 36 देशों से 200 टीमें इन खेलों में हिस्सा लेंगी। रूस के रक्षामंत्री सर्जेई शोईगु ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन खेलों में सैन्यकर्मियों को अपना प्रोफेशनल कौशल दिखाने का मौका मिलेगा और इस दौरान उन्हें एक दूसरे को भी समझने का भी अवसर मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »