19 Apr 2024, 14:19:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक फैंस ने मैदान पर सरफराज अहमद को कहा मोटा-मोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 3:08PM | Updated Date: Jun 19 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शक सरफराज अहमद को मोटा-मोटा कहते हुए नजर आए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें कुछ दर्शक सरफराज अहमद को मोटा कहकर बुला रहे हैं। बता दे कि भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद सरफराज अहमद को निशाना बनाया जा रहा है। शोएब अख्तर ने तो सरफराज अहमद की धज्जियां उड़ा दी है। सरफराज अहमद के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की गई।
 
मैच समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के प्रंशसको ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया। एक भारतीय प्रशंसक ने मैदान पर ही सरफराज अहमद को मोटा मोटा कहकर बुलाया। उस वक्त सरफराज अहमद और कोच मिकी आर्थर एक साथ खड़े हुए थे। सरफराज अहमद बार-बार पीछे मुड़कर यह देख रहे थे कि कैसे दर्शक उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
 
वर्तमान में पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। 23 जून को पाकिस्तान का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है। सरफराज अहमद की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि सरफराज बिना दिमाग का कप्तान है। मैंने उस जैसा मोटा कप्तान आज तक नहीं देखा है।बता दें कि इस मुकाबले में सरफराज अहमद उबासी लेते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा था कि उनको नींद आ रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »