29 Mar 2024, 00:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 12:53AM | Updated Date: Apr 20 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने बैंकाक में शुक्रवार से शुरू हुई एशियाई मुक्केबाजी में शानदार शुरुआत की। पहले दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों ने जीत हासिल की। विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता सोनिया चहल ने विएतनाम की दो ना यूआन को आसानी से 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। माकरन कप के स्वर्ण विजेता दीपक ने वियतनाम के लोई बुइ कोंग दान को 5-0 से पीटकर अंतिम-16 में जगह बना ली। रोहित टोकस ने 64 किग्रा में ताइवान के चू-एन लायी को 5-0 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। आशीष ने अपना अभियान शानदार अंदाज में शुरू करते हुए कैमरून के वीवाई सोफोर्स को 5-0 से धो डाला और प्री क्वार्टर में पहुंच गए। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार ने ईरान के ईमान रमज़ान पौरडेलावर को 5-0 से हराया और अंतिम आठ में पहुंच गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »