29 Mar 2024, 16:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर वर्नोन फिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 1:39PM | Updated Date: Feb 20 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर हार्मस्ट्रिंग की चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। आईसीसी बेवसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलेंडर विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर के गेंदबाज हैं और अब वह 10-12 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
 
फिलेंडर के स्थान पर 21 साल के गैर अनुभवी खिलाड़ी वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया जा सकता है। 33 वर्षीय फिलेंडर ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए चार विकेट चटकाए थे। मेजबान टीम को इस मैच में श्रीलंका के हाथों एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »