19 Apr 2024, 09:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला वनडे : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 288 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 1:06PM | Updated Date: Jan 12 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। खराब शुरुआत के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पार जारी पहले वनडे मैच में भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 288 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। 
 
भारत के सामने 289 रनों की चुनौती रखी है। ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), शॉन मार्श (59) और उस्मान ख्वाजा (59) का अहम योगदान रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को तीसरे ही ओवर में ही पहला झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने आठ के कुल स्कोर पर आस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (6) को बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड कर दिया। यह भुवनेश्वर का वनडे में 100वां विकेट था। 
 
दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी (24) ने ख्वाजा के साथ मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां गेंदबाजी में बदलाव किया और चाइनामैन कुलदीप यादव को लेकर आए। कुलदीप ने 41 के कुल स्कोर पर एलेक्स को स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच करा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। ख्वाजा को यहां से मार्श का साथ मिला। दोनों ने धीरे-धीरे बिना किसी जोखिम उठाए पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच ख्वाजा ने 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वनडे में पांचवां अर्धशतक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »