29 Mar 2024, 08:02:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पटवारी ने अविनाश और शिवानी को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 7:42PM | Updated Date: Jan 11 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले शूंटिग खिलाड़ी अविनाश यादव और कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शिवानी को बधाई दी है। महाराष्ट्र के पुणे में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज शूंटिग खेल में ग्वालियर के शूटिग खिलाड़ी अविनाश यादव ने 10 मीटर एयर रायफल इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। अविनाश यादव ने यह पदक अंडर-17 के बालक वर्ग में 250.9 अंकों के साथ अर्जित किया।
 
दूसरे और तीसरे स्थान पर राजस्थान के खिलाड़ी रहे। इसी तरह कुश्ती प्रतियोगिता में खेले गए अंडर-21 के 50 किलोग्राम भारवर्ग में छिन्दवाड़ा की कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार ने सेमी फायनल मुकाबले में महाराष्ट्र की खिलाड़ी स्वाति को परास्त किया और फायनल मुकाबले में रजत पदक अर्जित किया। हरियाणा की खिलाड़ी पहले स्थान पर रही। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »