24 Apr 2024, 05:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सास-बहू के झगड़े को दूर कर देंगे ये आसान उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 11:30AM | Updated Date: Aug 30 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में ऐसा कोई घर नहीं है जहां सास-बहु के बीच अनबन न होती हो... इन अनबन से निपटने के लिए कई ज्योतिषीय उपाय करने की जरुरत है। अगर आप सास-बहू के रोज के झगड़ो से शांति चाहते है तो ये उपाय जरूर करें.. घर में कुछ बदलाव करने से इन दोनों के रिश्तों के बीच की समस्या को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते हैं किस तरह खत्म करें सास-बहू के झगड़े… 
 
- घर के बर्तन के गिरने और टकराने की आवाज बिल्‍कुल नहीं आने दें। घर सजाकर सुन्दर रखें। घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। बहू सूर्योदय से पहले घर में झाडू लगाकर कचरे को घर के बाहर फेंक दे। पितरों का पूजन जरूर करें। प्रतिदिन पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। रोटी बनाते समय तवा गर्म होने पर पहले उस पर ठंडे पानी के छींटे डाले और फिर रोटी बनाएं।
 
- यदि कोई स्त्री नियमित रूप से शनिवार को चमेली का दीपक जलाकर सुन्दर काण्ड का पाठ करती है,या किसी योग्य ब्राह्मण से करवाती है तो उसका घर, पति तथा बच्चे किसी भी प्रकार की विपदा से बचे रहते हैं। यदि साप्ताहिक ना हो सके तो भी माह में कम से कम एक बार सुंदर काण्ड घर में अवश्य ही होना चाहिए।
 
- परिवार में पैसे की वजह से कलह रहता हो तो दक्षिणावर्ती शंख में पांच कौड़ियां रखकर उसे चावल से भरी चांदी की कटोरी पर घर में स्थापित करें। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को या दीपावली के अवसर पर करें। इससे लाभ अवश्य होगा।
 
- शनिवार की शाम को भोजपत्र पर लाल चंदन से किरायेदार का नाम लिखकर शहद में डुबो दें। संभव हो तो यह क्रिया शनिवारी अमावस्या को करें। कुछ ही दिनों में किरायेदार घर खाली कर देगा। ध्यान रहे यह क्रिया करते समय कोई टोके नहीं।
 
- यदि आपके परिवार में हमेशा कलह रहता हो, पारिवारिक सदस्यों में शांति ना हो तो शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेटकर उस पर काजल की 21 बिंदी लगा लें और घर के बाहर लटका दें। हमेशा घर बुरी नजर से बच कर रहेगा और हमेशा सुख-शांति रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »